बेसन से पाएं इंस्टेंट ग्लो, चेहरे पर लगाएं ये आसान फेस पैक
ब्यूटी डेस्क। बेसन अब सिर्फ रसोई तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह स्किन केयर का भी अहम हिस्सा बन चुका है। त्वचा को साफ, चमकदार और दाग-धब्बों से मुक्त बनाने के लिए बेसन के घरेलू फेस पैक काफी फायदेमंद माने जाते हैं। त्वचा पर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेसन में दही मिलाकर फेस पैक लगाया जा सकता है। यह डेड स्किन हटाने के साथ पिंपल्स की समस्या से भी राहत दिलाने में मदद करता है। वहीं ऑयली स्किन के लिए बेसन और गुलाब जल का मिश्रण बेहद असरदार माना जाता है, जो चेहरे से अतिरिक्त तेल हटाने में सहायक होता है।
बेसन सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा की देखभाल के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन को साफ, मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। दाग-धब्बे, पिंपल्स और ऑयली स्किन जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए बेसन के कुछ आसान फेस पैक अपनाए जा सकते हैं।
दही और बेसन से मिलेगा नेचुरल ग्लो- 2 चम्मच बेसन में 2-3 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर 15-20 मिनट लगाएं। इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। यह पैक डेड स्किन हटाने और पिंपल्स कम करने में मदद करता है।
ऑयली स्किन के लिए बेसन और गुलाब जल- 2 चम्मच बेसन में 2 चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर धो लें। यह पैक त्वचा से अतिरिक्त तेल निकालने में सहायक होता है।
डैमेज स्किन के लिए बेसन और ग्रीन टी- ग्रीन टी के गुनगुने पानी में 2 चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाएं। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को रिपेयर करने और नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।
सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com