होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

सिंगरौली महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, May 23, 2026 5:52 AM

सिंगरौली। जिले में 23 से 25 मई तक आयोजित होने वाले “सिंगरौली महोत्सव एवं नगर गौरव दिवस” की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह भी मौजूद रहीं।

प्रभारी मंत्री ने राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम, हेलीपैड स्थल तथा उमंग भवन एनटीपीसी पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कलेक्टर गौरव बैनल से कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच व्यवस्था, आगंतुकों की सुविधाएं एवं अन्य तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। वहीं पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा करते हुए कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान सिंगरौली विधायक राम निवास शाह, देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डे, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, पूर्व विधायक सुभाष वर्मा, प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष दिलीप शाह, अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी तथा नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। तीन दिवसीय इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विकास प्रदर्शनी एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment