एटा। शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र में दो महिलाओं ने कार सवार कथित पुलिसकर्मियों पर पीछा करने, स्कूटर में टक्कर मारने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। महिलाओं का आरोप है कि कार में सवार लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उनका पीछा किया। इस दौरान आरोपियों ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी और धमकियां भी दीं। पीड़ित महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि कार सवार लोग नशे की हालत में थे और लगातार अभद्रता कर रहे थे।
शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र में दो महिलाओं ने कार सवार कथित पुलिसकर्मियों पर पीछा करने, स्कूटर में टक्कर मारने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिलाओं का आरोप है कि कार में सवार लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उनका पीछा किया। इस दौरान आरोपियों ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी और धमकियां भी दीं। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया कि कार सवार लोग नशे की हालत में थे और लगातार अभद्रता कर रहे थे। घटना के बाद महिलाओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित करने और इस्तेमाल की गई कार को जब्त करने की मांग उठाई है। मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
