सिंगरौली। जिले प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने NTPC विंध्याचल द्वारा संचालित ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026’ में शामिल बालिकाओं और जी.ई.एम. 2.0 कार्यक्रम के बच्चों से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां देश और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं और उन्हें शिक्षा व आत्मनिर्भरता के अवसर मिलना बेहद जरूरी है।
सिंगरौली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने NTPC विंध्याचल द्वारा संचालित ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026’ और जी.ई.एम. 2.0 कार्यक्रम में शामिल बालिकाओं एवं बच्चों से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं, इसलिए उन्हें शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ने के अवसर मिलना चाहिए। कार्यक्रम में बच्चों ने मुख्यमंत्री का स्वागत स्वयं निर्मित हस्तशिल्प गुलदस्तों और स्वागत पत्रों से किया। साथ ही “वह शक्ति हमें दो दयानिधे” प्रार्थना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संवाद के दौरान बच्चों ने कराटे, नृत्य और संगीत प्रशिक्षण से जुड़े अनुभव साझा किए और अपने भविष्य के सपनों के बारे में बताया। एक बालिका द्वारा डॉक्टर बनकर समाज सेवा करने की इच्छा जताने पर मुख्यमंत्री ने बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें मेहनत से पूरा करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षित और आत्मनिर्भर बेटियां ही सशक्त समाज की मजबूत नींव होती हैं। मुख्यमंत्री के प्रेरक संवाद से बच्चों और बालिकाओं में खास उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।
