सिंगरौली। जिले प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सादगी और जनसरोकार का संदेश देते हुए पारंपरिक वीआईपी काफिले के बजाय बस से कार्यक्रम स्थल पहुंचकर अलग मिसाल पेश की। मुख्यमंत्री का यह सरल और सहज अंदाज पूरे कार्यक्रम में चर्चा का विषय बना रहा।
सिंगरौली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीआईपी काफिले के बजाय बस से कार्यक्रम स्थल पहुंचकर सादगी और जनसरोकार की मिसाल पेश की। मुख्यमंत्री का यह अलग अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। मुख्यमंत्री के साथ बस में प्रभारी मंत्री संपतिया उइके, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अपने इस कदम से यह संदेश दिया कि जनप्रतिनिधियों की पहचान केवल प्रोटोकॉल और बड़े काफिलों से नहीं, बल्कि जनता से जुड़ाव और सेवा भावना से होती है। उनका यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सादगी और संसाधनों के संयमित उपयोग के संदेश से प्रेरित बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री की इस पहल को लोगों ने सादगी, अनुशासन और जनविश्वास को मजबूत करने वाला कदम बताया।
