होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

लंदन में Sonam Kapoor की आलीशान हवेली पर बवाल, पड़ोसियों ने जताई नाराजगी

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, May 24, 2026 9:44 AM

नेशनल डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री Sonam Kapoor और उनके पति Anand Ahuja एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी फिल्मों या फैशन नहीं, बल्कि लंदन के पॉश इलाके Notting Hill में स्थित आलीशान हवेली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दंपति से जुड़ी कंपनी द्वारा आसपास की बिल्डिंग में करोड़ों रुपये के फ्लैट खरीदने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

Sonam Kapoor और Anand Ahuja की लंदन स्थित आलीशान प्रॉपर्टी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Notting Hill इलाके में खरीदी गई उनकी करीब 270 करोड़ रुपये की हवेली को लेकर स्थानीय निवासियों और दंपति से जुड़ी कंपनी के बीच विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। पड़ोसियों का आरोप है कि इलाके का शांत माहौल और प्रॉपर्टी वैल्यू प्रभावित हो सकती है।

₹51 करोड़ के पांच फ्लैट बने विवाद की वजह- बताया जा रहा है कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा से जुड़ी कंपनी ने हवेली के पास मौजूद एक दूसरी बिल्डिंग में करीब 51 करोड़ रुपये कीमत के पांच फ्लैट खरीदे हैं। दावा किया जा रहा है कि इन फ्लैट्स का इस्तेमाल हवेली में काम करने वाले स्टाफ और कर्मचारियों के रहने के लिए किया जा सकता है। इसी बात को लेकर स्थानीय लोग नाराज हैं। उनका कहना है कि इससे हाई-प्रोफाइल रिहायशी इलाके का माहौल बदल सकता है और भविष्य में प्रॉपर्टी की कीमतों पर असर पड़ सकता है।
‘सोशल हाउसिंग’ वाली बात पर बढ़ा विवाद- रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि विरोध के दौरान कंपनी की ओर से कथित तौर पर यह चेतावनी दी गई कि अगर आपत्ति जारी रही तो फ्लैट्स को ‘सोशल हाउसिंग’ में बदला जा सकता है। इस बयान के बाद विवाद और गहरा गया है। हालांकि, सोनम कपूर की टीम ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। प्रतिनिधियों का कहना है कि फ्लैट केवल निवेश के उद्देश्य से खरीदे गए हैं और अभिनेत्री की इसमें कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं है।
2023 में खरीदी थी 270 करोड़ की हवेली- Sonam Kapoor और Anand Ahuja ने साल 2023 में करीब 21 मिलियन पाउंड में 200 साल पुरानी एक हवेली खरीदी थी। इस प्रॉपर्टी के रेनोवेशन प्लान में बेसमेंट स्विमिंग पूल, बास्केटबॉल कोर्ट और आधुनिक सुविधाओं को शामिल किया गया था। शुरुआती विरोध के बाद इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई थी।
पड़ोसियों ने जताई नाराजगी- स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने इस इलाके में शांत और व्यवस्थित कम्युनिटी बनाई थी, लेकिन अब माहौल बदलता नजर आ रहा है। एक पड़ोसी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “हमें अपनी बात रखने से डराया जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि कुछ अरबपति इस इलाके को अपनी निजी जागीर बनाना चाहते हैं।”

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment