होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

शादी तय होने के बाद प्रेमी युगल ने दी जान, गांव में पसरा मातम

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, May 24, 2026 10:16 AM

कौशांबी। जिले में एक प्रेमी युगल द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जिले के कोखराज थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमी युगल ने कथित तौर पर अपने-अपने घरों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, रामचौरा गांव निवासी 20 वर्षीय कोमल पटेल और 21 वर्षीय कुलदीप पटेल एक-दूसरे से प्रेम करते थे। बताया जा रहा है कि कोमल की शादी अगले महीने 19 जून को किसी अन्य युवक से तय हो गई थी। इसी बात को लेकर दोनों काफी परेशान थे। शुक्रवार सुबह दोनों के शव उनके घरों में छत के पंखों से लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि उन्हें दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी नहीं थी। उनका कहना है कि अगर पहले पता होता तो शायद यह हादसा टल सकता था।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment