होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

पहले घर में रखवाई शराब, फिर पुलिस ने मारी रेड!

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, May 24, 2026 11:44 AM

छतरपुर। जिले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने पहले उसके घर में अवैध शराब रखवाई और फिर उसी आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। घटना से जुड़ा कथित CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। संस्कार वाटिका के पास किराए के मकान में रहने वाले युवक अरविंद मिश्रा ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उसके घर में पहले अवैध शराब रखवाई और फिर उसी आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का कथित सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में एक युवक स्कूटी पर शराब की पेटियां लेकर आता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि घर के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी के इशारे पर शराब की पेटियां मकान के अंदर रखवाई गईं। इसके कुछ देर बाद पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब रखने की कार्रवाई कर दी।

अरविंद मिश्रा का कहना है कि घटना 18 मई की है। उनके अनुसार, शाम 4:42 बजे वह घर से बाहर चले गए थे। इसके बाद करीब 5:53 बजे छह पुलिसकर्मी, जिनमें दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं, मौके पर पहुंचे। आरोप है कि शाम 6:33 बजे दो युवक शराब की पेटियां लेकर आए और थाना कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक अरविंद शर्मा की मौजूदगी में शराब मकान में रखवाई गई। युवक के मुताबिक, रात करीब 9 बजे पुलिस ने उसके घर पहुंचकर जब्ती कार्रवाई की और देर रात उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत FIR दर्ज कर दी गई। अरविंद मिश्रा ने खुद को छात्र और निजी कंपनी में कार्यरत बताते हुए कहा कि उसके खिलाफ पहले कभी कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं हुआ। उन्होंने Rajat Saklecha से निष्पक्ष जांच की मांग की है। युवक ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में यह भी कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई और उसका भविष्य खराब हुआ तो वह आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो सकता है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment