होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

आवारा कुत्तों के हमले में 11 वर्षीय बच्ची की मौत।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, May 24, 2026 12:42 PM

शाहजहांपुर। जिले में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सदर बाजार थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।

जिले में आवारा कुत्तों के हमले से 11 वर्षीय बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र की है, जहां खेत से घर लौट रही बच्ची पर 5-6 कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, नईम अपनी बेटी सुभालिया के साथ खेत में सब्जी तोड़ने गए थे। इसी दौरान उन्होंने बेटी को घर से उसके भाई को बुलाने के लिए भेजा। रास्ते में कुछ ही दूरी पर आवारा कुत्तों ने बच्ची को घेर लिया और हमला कर दिया। परिजनों ने बताया कि राहगीरों ने शोर सुनकर बच्ची के पिता को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को कुत्तों से छुड़ाया गया, लेकिन तब तक उसके गर्दन और शरीर पर 10 से 12 गंभीर जख्म हो चुके थे। लहूलुहान हालत में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग के चिकित्सक डॉ. मेराज अहमद ने बताया कि बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उसके शरीर पर कुत्तों के काटने के कई निशान थे और काफी खून बह चुका था। डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, नगर निगम की ओर से आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment