होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

सिंगरौली में दिखा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रकृति प्रेम, किया पौधारोपण

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, May 25, 2026 4:29 AM

सिंगरौली। जिले मे प्रवास के दौरान सीएम का प्रकृति प्रेम देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने एनटीपीसी के सूर्या भवन परिसर में विधिवत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने स्वयं पौधे को जल अर्पित करते हुए जिले की हरियाली और खुशहाली की कामना की।

सीएम ने अपने सिंगरौली प्रवास के दूसरे दिन पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एनटीपीसी के सूर्या भवन परिसर में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं पौधा रोपकर उसे जल अर्पित किया और जिले के हरित एवं समृद्ध भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगरौली केवल ऊर्जा उत्पादन का केंद्र ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक संपदा से भी समृद्ध क्षेत्र है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि पौधारोपण के साथ-साथ उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखरेख के लिए प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना समय की आवश्यकता है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment