होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

Google बना दुनिया का सबसे बड़ा ब्रांड, Apple दूसरे स्थान पर खिसका

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, May 25, 2026 12:44 PM

नेशनल डेस्क। दुनिया के टॉप-100 ब्रांड्स की नई ग्लोबल रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। Google ने Apple को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे मूल्यवान ब्रांड बनने का स्थान हासिल कर लिया है। AI तकनीक को तेजी से अपनाने के कारण Google की ब्रांड वैल्यू में 57% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई।

दुनिया के टॉप 100 ब्रांड्स की नई ग्लोबल रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। Google ने पिछले चार वर्षों से नंबर-1 पर काबिज Apple को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे मूल्यवान ब्रांड बनने का गौरव हासिल किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, AI तकनीकों को तेजी से अपनाने की वजह से Google की ब्रांड वैल्यू में 57% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई और यह करीब 142 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई। वहीं Apple की ब्रांड वैल्यू में केवल 6% की बढ़त दर्ज हुई, जिससे वह दूसरे स्थान पर खिसक गया। Microsoft तीसरे और Amazon चौथे स्थान पर रहे, जबकि NVIDIA ने 60% की छलांग लगाकर पांचवां स्थान हासिल किया। इस बार पहली बार चार कंपनियों की ब्रांड वैल्यू 1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंची है। चीन की कंपनियों में Alibaba Group, Agricultural Bank of China और Xiaomi ने भी शानदार प्रदर्शन किया। भारत की ओर से Bharti Airtel, HDFC Bank और Tata Consultancy Services ने टॉप-100 में जगह बनाई। Bharti Airtel 62वें स्थान पर पहुंची, जबकि HDFC Bank 63वें और TCS 76वें स्थान पर रही। AI क्रांति के बीच OpenAI के ChatGPT ने सबसे तेज ग्रोथ दर्ज की। सिर्फ एक साल में इसकी ब्रांड वैल्यू 285% बढ़कर करीब 16 लाख करोड़ रुपए हो गई। वहीं लग्जरी ब्रांड्स में गिरावट देखने को मिली। Louis Vuitton और Chanel की ब्रांड वैल्यू में कमी दर्ज की गई।

 

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment