होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, गहने और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, May 27, 2026 6:12 AM

जीपीएम। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमी बाजार में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी उर्फ पप्पू की गोली मारकर हत्या कर दी और गहने व नकदी लूटकर फरार हो गए।

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां कोटमी बाजार में अज्ञात बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी गहने और नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार पेंड्रा निवासी सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी उर्फ पप्पू, पिता राजकुमार सोनी, मंगलवार शाम कोटमी बाजार में मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश बाजार पहुंचे और व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से प्रदीप सोनी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गहने और नकदी लूटकर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल व्यापारी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment