होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

सहकारिता विभाग के भृत्य दशरथ सिंह को भावभीनी विदाई, सेवाकाल की सराहना

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, May 28, 2026 5:27 AM

सिंगरौली। कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सहकारिता विभाग में पदस्थ भृत्य श्री दशरथ सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विभागीय कार्यालय में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके लंबे सेवाकाल को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।

कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सहकारिता विभाग में भृत्य के पद पर पदस्थ श्री दशरथ सिंह अपनी लंबी शासकीय सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में विभागीय कार्यालय में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त सहकारिता श्री पी.के. मिश्रा ने श्री दशरथ सिंह के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों के प्रति उनकी तत्परता और सहयोगात्मक व्यवहार हमेशा याद किया जाएगा तथा वे अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। समारोह में उपस्थित अधिकारियों और सहकर्मियों ने भी श्री सिंह के साथ बिताए अनुभव साझा किए और उनके सेवा भाव की प्रशंसा की। इस दौरान उपायुक्त श्री मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों ने शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया। कर्मचारियों ने पुष्पहार पहनाकर उनके सुखद और स्वस्थ जीवन की कामना की। विदाई के अवसर पर भावुक हुए श्री दशरथ सिंह ने विभागीय अधिकारियों और सहकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सहकारिता विभाग से उन्हें हमेशा स्नेह, सम्मान और सहयोग मिला, जिसे वे जीवनभर याद रखेंगे।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment