होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

जमीन विवाद में भाई बना भाई का कातिल,बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या की, शव खेत में दफनाया

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, May 28, 2026 11:50 AM

मेरठ। बहसूमा थाना क्षेत्र के महमूदपुर सिखेड़ा गांव में जमीन विवाद के चलते बड़े भाई द्वारा छोटे भाई की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र के महमूदपुर सिखेड़ा गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जमीनी विवाद के चलते बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को खेत में दफना दिया। पुलिस के अनुसार गांव निवासी अंकुर (30) बीते 5 मई से लापता था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह अंकुर की मौसी जगबीरी ने बहसूमा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और बड़े भाई कपिल पर हत्या का शक जताया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी कपिल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में उसने अंकुर को गोली मार दी थी। हत्या के बाद शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने खेत में पहुंचकर शव बरामद करने की कार्रवाई शुरू कर दी। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment