होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

आंधी-तूफान बना काल: बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरा, 6 मजदूरों की मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, May 29, 2026 6:21 AM

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के आए तेज आंधी-तूफान ने बड़ा हादसा कर दिया। लालपुरा क्षेत्र के मोराकांदर-परसनी के पास बेतवा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन पुल अचानक गिर पड़ा। हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मौके पर राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

जिले के लालपुरा क्षेत्र के मोराकांदर-परसनी के पास बेतवा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन पुल अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे के बाद मौसम अचानक खराब हो गया और तेज हवा के साथ आंधी-तूफान शुरू हो गया। इसी दौरान निर्माणाधीन पुल का ढांचा डगमगाने लगा और कुछ ही देर में उसका एक हिस्सा धराशायी हो गया। पुल गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे, लेकिन कई मजदूर मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। खराब मौसम के कारण राहत और बचाव कार्य शुरू करने में कुछ देरी हुई। बाद में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। हादसे में जान गंवाने वालों में लोकेंद्र, कुलदीप निषाद, सावंत यादव और सभाजीत बांदा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि पुष्पेंद्र चौहान और राजेश पाल हमीरपुर के रहने वाले थे। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment