होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

सिंगरौली मे करंट की चपेट में आने से 7 गोवंशों की मौत,मचा हड़कंप।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, May 29, 2026 8:24 AM

सिंगरौली। जिले के देवसर क्षेत्र अंतर्गत इटार गांव में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी-तूफान के दौरान 11 हजार केवी विद्युत लाइन का खंभा टूटने से तार नीचे गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से सात गोवंशों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गांव के मुख्य मार्ग स्थित ट्रांसफार्मर के पास हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

जिले के देवसर क्षेत्र के इटार गांव में शुक्रवार सुबह तेज आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा हो गया। 11 केवी बिजली लाइन का खंभा टूटने से हाईटेंशन तार सड़क किनारे गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से सात गोवंशों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में जर्जर बिजली व्यवस्था की शिकायत कई बार की गई थी, लेकिन सुधार कार्य नहीं कराया गया। लोगों का कहना है कि विभाग की अनदेखी ने सात बेजुबानों की जान ले ली। गांव के सरपंच राम प्रकाश बैस ने बताया कि सुबह तेज तूफान के दौरान बिजली का खंभा टूट गया और तार नीचे गिर पड़ा। उसी समय पास में चर रहे मवेशी करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और प्रभावित पशुपालकों को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं देवसर एसडीएम सौरभ मिश्रा ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment