अम्बेडकरनगर। जिले के भीटी थाना क्षेत्र के सखौना पीरपुर गांव में बिहार पुलिस और ग्रामीणों के बीच उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब पुलिस एक युवती को भगाने के आरोपी युवक को पकड़ने पहुंची। आरोपी को हिरासत में लेने के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की और झड़प हुई।
जिले के भीटी थाना क्षेत्र स्थित सखौना पीरपुर गांव में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बिहार पुलिस एक युवती को भगाने के आरोपी युवक को पकड़ने गांव पहुंची। आरोपी को हिरासत में लेने के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की और झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस युवती को भगाने के मामले में आरोपी युवक की तलाश में गांव पहुंची थी। जैसे ही पुलिस ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया, ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि ग्रामीणों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए आरोपी युवक को मौके से भगा दिया। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर स्थानीय भीटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह बिहार पुलिस को भीड़ के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद साफ देखा जा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
