होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

कलेक्टर ने पशुपालन योजनाओं की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, May 30, 2026 4:27 AM

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बेन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर गौरव बेन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ‘हिरण्यगर्भा अभियान’ के तहत कृत्रिम गर्भाधान और नस्ल सुधार के कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने पशुओं की यूआईडी टैगिंग, पंजीकरण, गर्भ परीक्षण और वत्सोत्पादन संबंधी सभी जानकारियां ‘भारत पशुधन ऐप’ पर अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही एआई प्रशिक्षित मैत्री एवं गौ सेवकों को ऐप संचालन का प्रशिक्षण एक सप्ताह के भीतर कराने को कहा। बैठक में ‘क्षीरधारा ग्राम योजना’ की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्धारित ग्रामों में टैगिंग एवं टीकाकरण कार्य समय पर पूरा करने तथा मैदानी अमले की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले मैत्री एवं गौ सेवकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सीएसआर मद के माध्यम से पशुपालन और डेयरी उत्पादन से जुड़े कार्यों में सहयोग भी प्रदान किया जाएगा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment