सिंगरौली। जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में खनिज विभाग ने गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे एक डंपर वाहन को जब्त कर बड़ी कार्रवाई की है।
खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में 29 मई 2026 को की गई जांच के दौरान डंपर क्रमांक MP66ZD0758 गिट्टी का परिवहन बिना वैध अभिवहन पास के करते पाया गया। जांच में नियमों का उल्लंघन सामने आने पर विभागीय टीम ने वाहन को तत्काल जब्त कर लिया। जप्त डंपर को सुरक्षार्थ पुलिस थाना चितरंगी में खड़ा कराया गया है। वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि खनिज संसाधनों के अवैध दोहन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिले भर में निगरानी बढ़ाई गई है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
