बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक नवविवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने मृतका के पति चुन्नीलाल प्रजापति और उसकी महिला मित्र शोभा चौरसिया को गिरफ्तार किया है।
जिले में पत्नी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका प्रीति देवी के पति चुन्नीलाल प्रजापति और उसकी महिला मित्र शोभा चौरसिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर प्रीति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के तहत शोभा ने प्रीति को घूमने के बहाने बुलाया और पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने के बाद दोनों उसे सुनसान स्थान पर ले गए, जहां कथित तौर पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया गया और आरोपी पति ने खुद थाने पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करा दी, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। हालांकि जांच के दौरान साजिश का पर्दाफाश हो गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
