नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के जारचा थाना क्षेत्र स्थित खंडेरा गांव में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक देर रात दीवार फांदकर घर में घुसा और महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने महिला के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जारचा थाना क्षेत्र के खंडेरा गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। घर में अकेली सो रही 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने बेरहमी से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना देर रात की है। बुजुर्ग महिला का बेटा और बहू घर से बाहर गए हुए थे, तभी पड़ोस में रहने वाला गजे सिंह दीवार फांदकर घर में घुस गया। आरोप है कि उसने महिला का मुंह दबाकर दुष्कर्म का प्रयास किया और छेड़छाड़ की। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उनका एक दांत टूट गया और आंख में गंभीर चोट आई। आरोपी ने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर जारचा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है।
