लखनऊ। राजधानी के निशातगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सरकारी देखभाल केंद्र ‘बचपन’ के परिसर में खेल रहे एक आठ वर्षीय बच्चे की गेट गिरने से मौत हो गई।
राजधानी के निशातगंज इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सरकारी देखभाल केंद्र ‘बचपन’ के परिसर में खेलते समय लोहे का गेट अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से बच्चे की जान चली गई। महानगर क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान शिव कश्यप (8) के रूप में हुई है, जो बहराइच जिले का निवासी था। शिव अपने मामा के घर आया हुआ था और घटना के समय देखभाल केंद्र के अंदर स्थित पार्क में खेल रहा था। हादसे के बाद बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
