होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

तेज आंधी-बारिश बनी काल: प्रतीक्षालय पर गिरा पेड़, महिला की मौत, दो मासूम गंभीर

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, June 1, 2026 4:44 AM

सिंगरौली। रविवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने महुआमोड़ में एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बारिश से बचने के लिए सड़क किनारे बने प्रतीक्षालय में शरण लेने पहुंचे लोगों पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर पड़ा। हादसे में 30 वर्षीय सुनीता शाह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिले में रविवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। नवानगर थाना क्षेत्र के महुआमोड़ में सड़क किनारे बने प्रतीक्षालय पर अचानक एक विशाल पेड़ गिरने से वहां खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बारिश से बचने के लिए एक दर्जन से अधिक लोग प्रतीक्षालय में खड़े थे। इसी दौरान तेज तूफान के कारण पास का एक बड़ा पेड़ उखड़कर सीधे प्रतीक्षालय पर गिर पड़ा। अधिकांश लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन लगभग 30 वर्षीय सुनीता शाह अपने दो छोटे बच्चों के साथ मलबे में दब गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मलबा हटाने के दौरान सुनीता शाह को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया, जबकि उनके दोनों गंभीर रूप से घायल बच्चों को उपचार के लिए एनसीएल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए मौके पर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment