होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

स्व-सहायता समूहों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने बैंकों पहुंचे सीईओ, वितरण व्यवस्था का लिया जायजा

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, June 2, 2026 5:50 AM

सिंगरौली। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जगदीश गोमे ने स्व-सहायता समूहों को शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे ऋण वितरण की स्थिति की समीक्षा के लिए सेंट्रल बैंक सहित विभिन्न बैंक शाखाओं का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ऋण वितरण की प्रगति, लंबित प्रकरणों और समूहों द्वारा संचालित गतिविधियों का जायजा लिया।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जगदीश गोमे ने शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों को बैंकों के माध्यम से दिए जा रहे ऋण वितरण की स्थिति का जायजा लेने के लिए सेंट्रल बैंक सहित विभिन्न बैंक शाखाओं का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ऋण वितरण की प्रगति, लंबित प्रकरणों और समूहों द्वारा संचालित गतिविधियों की समीक्षा की। भ्रमण के दौरान सीईओ ने स्व-सहायता समूहों को उनकी ड्रॉइंग पावर (डीपी) के अनुसार ऋण वितरण, बैंक शाखाओं में लंबित ऋण प्रकरणों तथा समूहों की आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने बैंक अधिकारियों के साथ लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण सुनिश्चित करने और लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की। श्री गोमे ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र स्व-सहायता समूहों तक समय पर पहुंचना आवश्यक है। इसके लिए बैंक अधिकारी ऋण वितरण प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान करें और लंबित प्रकरणों का जल्द निपटारा सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न बैंकों में ऋण वितरण से जुड़ी समस्याओं और चुनौतियों की समीक्षा आगामी जिला स्तरीय समन्वय एवं परामर्श समिति (डीएलसीसी) की बैठक में की जाएगी। साथ ही बैंक शाखाओं का नियमित निरीक्षण कर ऋण वितरण की प्रगति की सतत निगरानी भी की जाएगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment