होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

कॉलेज के यूनियन रूम से मिले नोटों से भरे दो सूटकेस,मचा हड़कंप

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, June 3, 2026 9:22 AM

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित सुरेंद्रनाथ कॉलेज में सफाई अभियान के दौरान छात्र संघ के कमरे से दो सूटकेसों में भरे दीमक लगे नोट बरामद होने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बरामद रकम एक करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है।

पश्चिम बंगाल के सेंट्रल कोलकाता स्थित सुरेंद्रनाथ कॉलेज में सफाई अभियान के दौरान छात्र संघ के कमरे से दो सूटकेस बरामद हुए, जिनमें दीमक लगे पुराने नोटों के बंडल भरे मिले। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार रकम एक करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। जानकारी के मुताबिक मानसून से पहले चल रहे सफाई अभियान के दौरान कर्मचारियों को यूनियन रूम की एक अलमारी में रखे दो पुराने सूटकेस मिले। कॉलेज प्रशासन की मौजूदगी में सूटकेस खोलने पर उनमें 100 और 500 रुपये के जर्जर नोटों के बंडल पाए गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस के साथ कुछ दस्तावेज भी जब्त कर लिए। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रकम कितनी है, सूटकेस कब से वहां रखे थे और उन्हें वहां किसने रखा। मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। भाजपा ने बरामदगी को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं प्रशासन ने एहतियातन अन्य यूनियन कमरों और लॉकरों की भी जांच शुरू कर दी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment