सिंगरौली। राजमाता चुन कुमारी स्टेडियम बैढ़न में आयोजित समर कैंप के दौरान पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. खिलाड़ियों के बीच पहुंचे और उनसे आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने खेलों के महत्व, अनुशासन, सड़क सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिए।
जमाता चुन कुमारी स्टेडियम बैढ़न में आयोजित समर कैंप के दौरान पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. खिलाड़ियों के बीच पहुंचे और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल और खो-खो का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से संवाद कर खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। एसपी ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने बच्चों को नशे और गलत आदतों से दूर रहने, नियमित अभ्यास करने तथा शिक्षा के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संवाद के दौरान उन्होंने कम उम्र के बच्चों को बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। साथ ही बच्चों से कहा कि वे अपने परिवार के सदस्यों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। एसपी षियाज के.एम. ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि युवाओं को सही दिशा देना भी है। कार्यक्रम के अंत में खिलाड़ियों ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
