सिंगरौली। जिले की सड़कों पर बढ़ते सड़क हादसे पुलिस और यातायात व्यवस्था की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। शुक्रवार रात कोतवाली थाना क्षेत्र के तियरा गांव के पास बाइक और हाइवा की भिड़ंत में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे पुलिस और यातायात अमले की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के तियरा गांव में बाइक और हाइवा की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। क्षेत्र में तेज रफ्तार और भारी वाहनों की मनमानी लंबे समय से जारी है, लेकिन पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। दुर्घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जरूर, लेकिन लोगों का कहना है कि यदि पहले से सख्ती बरती जाती तो शायद एक युवक की जान बच सकती थी।
