होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

पशुपालन विभाग को कलेक्टर की सख्त हिदायत, 30 जून तक पूरे करें सभी लक्ष्य

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, June 7, 2026 4:10 AM

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सभी निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने नस्ल सुधार कार्यक्रम के तहत कृत्रिम गर्भाधान कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को एआई प्रशिक्षित मैत्री एवं गौ सेवकों के माध्यम से लक्ष्य पूर्ति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में क्षीरधारा ग्राम योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 30 जून तक सभी निर्धारित लक्ष्य पूरे किए जाएं। चयनित गांवों में पशुओं के टीकाकरण और टैगिंग का कार्य समय पर पूरा करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। वहीं डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के तहत पात्र पशुपालकों की पहचान कर उनके प्रकरण तैयार करने और बैंकों में शीघ्र भेजने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि बैंकिंग संस्थाओं के साथ बेहतर समन्वय बनाकर किसानों को जल्द से जल्द योजना का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए और इसके लिए मैदानी स्तर पर सक्रियता बढ़ाई जाए।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment