होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

टेंट सामग्री लोड करते समय दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की हुई मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, June 7, 2026 8:49 AM

सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदवार गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। टेंट सामग्री लोड करने के दौरान वह ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायर की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जियावन थाना क्षेत्र के कुंदवार गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। टेंट सामग्री लोड करते समय ट्रैक्टर को पीछे करने के दौरान किशोर पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम धौहनी निवासी राजेंद्र यादव (14) कुंदवार के कोइलाफाठ टोला में टेंट सामग्री ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड करने का काम कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने वाहन को अचानक पीछे कर दिया। ट्रॉली के समीप खड़ा राजेंद्र संभल नहीं सका और ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। किशोर की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीण घटना से स्तब्ध हैं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment