होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

बाथरूम के दरवाजे में उतरा करंट, हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, June 10, 2026 6:01 AM

कौशांबी। जिले के सैनी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल निरंजन कुशवाह की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना थाने के आवासीय परिसर में स्थित उनके सरकारी आवास में हुई, जिससे पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।

जिले में एक दर्दनाक हादसे में सैनी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, सैनी थाने के आवासीय परिसर में रहने वाले हेड कांस्टेबल निरंजन कुशवाह (40) मंगलवार सुबह अपने बाथरूम में मृत पाए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाथरूम के दरवाजे में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह परिजनों ने उन्हें फोन किया, लेकिन काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर जब पुलिस अंदर पहुंची तो निरंजन कुशवाह का शव फर्श पर पड़ा मिला। पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। निरंजन कुशवाह वर्ष 2011 बैच के सिपाही थे और मूल रूप से गाजीपुर जिले के निवासी थे। करीब चार माह पूर्व ही उनका तबादला प्रतापगढ़ से कौशांबी किया गया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment