होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

हनीमून पर साथ गए सास-ससुर और रिश्तेदार, नाराज पत्नी ने मांगा तलाक।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, June 10, 2026 7:05 AM

मेरठ। आमतौर पर शादी टूटने की वजह दहेज, घरेलू विवाद या आपसी अनबन होती है, लेकिन मेरठ में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां हनीमून पर पति द्वारा पूरे परिवार को साथ ले जाने से नाराज पत्नी ने तलाक लेने का फैसला कर लिया है। मामला अब परिवार परामर्श केंद्र में पहुंच गया है।

जिले से एक अनोखा वैवाहिक विवाद सामने आया है, जहां हनीमून पर पूरे परिवार को साथ ले जाने की बात पति-पत्नी के रिश्ते में दरार का कारण बन गई। मामला अब परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया है और कई दौर की काउंसलिंग के बाद भी समाधान नहीं निकल पाया है। जानकारी के अनुसार, बहसूमा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक ग्रेजुएट युवती की शादी दिल्ली के पटेल नगर निवासी एक युवक से हुई थी। युवक ने सिंगापुर से हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। दोनों का रिश्ता एक वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से तय हुआ था। पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद जब हनीमून की योजना बनाई गई तो पति उसे अकेले ले जाने के बजाय अपने माता-पिता, भाई और बहन समेत पूरे परिवार को साथ लेकर पहुंच गया। इसके चलते उसे पति के साथ निजी समय बिताने का अवसर नहीं मिला। महिला का कहना है कि हनीमून नवविवाहित जोड़े के लिए एक-दूसरे को समझने और रिश्ते को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण समय होता है, लेकिन पूरे परिवार की मौजूदगी के कारण उसकी निजी जिंदगी प्रभावित हुई। इसी वजह से उसने पति से अलग होने और तलाक लेने का फैसला किया है। वहीं, पति का कहना है कि उसने परिवार को साथ ले जाकर कोई गलती नहीं की। उसका उद्देश्य केवल अपने परिवार को खुश रखना था और उसने यही सोचकर सभी को यात्रा में शामिल किया था। मामला अब मेरठ के परिवार परामर्श केंद्र में विचाराधीन है। दोनों पक्षों की अब तक तीन बार काउंसलिंग कराई जा चुकी है, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी है। सोमवार को हुई काउंसलिंग में भी पति-पत्नी अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे। काउंसलर्स ने फिलहाल दोनों को कुछ समय और सोचने के लिए दिया है। यदि आगे भी समझौता नहीं हो पाया, तो मामला कानूनी प्रक्रिया के तहत तलाक की दिशा में बढ़ सकता है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment