होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

सोना दिखाकर बनीं सोशल मीडिया स्टार, अब चोरों ने घर में लगा दी सेंध

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, June 10, 2026 11:34 AM

शिवपुरी। जिले की चर्चित यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर चोरों ने देर रात धावा बोलकर करीब 90 हजार रुपये के गहने और अन्य सामान चोरी कर लिया। नरवर थाना क्षेत्र के मोहानी ख्यावदा गांव में हुई इस वारदात में चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और चार अंगूठियां, करधनी समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

जिले की चर्चित यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। सोने-चांदी के गहनों और लग्जरी लाइफस्टाइल के वीडियो के लिए मशहूर रचना के घर से चोर करीब 90 हजार रुपये के आभूषण और अन्य सामान ले उड़े। नरवर थाना क्षेत्र के मोहानी ख्यावदा गांव में हुई इस घटना में चोर देर रात दीवार फांदकर घर में घुसे और चार अंगूठियां, करधनी समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए। हैरानी की बात यह है कि चोर घर से रेड बुल की एक पेटी भी उठा ले गए। पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो देखकर घर की रेकी की होगी। वहीं, घटना के चार दिन बाद भी चोर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, हालांकि जांच में कुछ अहम सुराग मिलने की बात कही जा रही है। चोरी के बाद रचना गुर्जर ने वीडियो जारी कर कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी तक वह सोशल मीडिया पर लगातार आवाज उठाती रहेंगी। इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर निजी संपत्ति और महंगे सामान के प्रदर्शन को लेकर बहस छेड़ दी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment