होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जंगल मार्ग पर पलटा सीमेंट लदा ट्रेलर, चालक को रेस्क्यू कर निकाला गया सुरक्षित।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, June 11, 2026 11:49 AM

सिंगरौली। जियावान थाना क्षेत्र के हथिओदरा-चौराडाड़ जंगल मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अल्ट्राटेक सीमेंट से लदा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि चालक ट्रेलर के क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया।

जियावान थाना क्षेत्र के हथिओदरा-चौराडाड़ जंगल मार्ग पर गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अल्ट्राटेक सीमेंट से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि चालक ट्रेलर के पिचके हुए केबिन में फंस गया और बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। कुछ ही देर में डायल-112 और जियावान थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चालक की हालत को देखते हुए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। ट्रैक्टर और अन्य संसाधनों की मदद से ट्रेलर के क्षतिग्रस्त हिस्सों को हटाया गया और काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जंगल के बीच चले इस रेस्क्यू अभियान में पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता ने चालक की जान बचा ली। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment