होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

15 जून से स्कूल खुलते ही चलेगा ‘शत-प्रतिशत नामांकन अभियान’, कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को दिए सख्त निर्देश

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, June 12, 2026 5:23 AM

सिंगरौली। नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों को लेकर कलेक्टर गौरव बैनल ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि 15 जून से स्कूल खुलते ही जिले के हर बच्चे का स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर सर्वे कर ऐसे बच्चों की पहचान की जाए जो अब तक स्कूल से नहीं जुड़े हैं।

कलेक्टर ने समग्र आईडी और अपार आईडी निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी तकनीकी या दस्तावेजी कमी के कारण बच्चों का प्रवेश प्रभावित नहीं होना चाहिए। पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों और नगरीय वार्ड प्रभारियों के सहयोग से सभी पात्र बच्चों की आईडी तैयार कर नामांकन की जानकारी तत्काल पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया। बैठक में पाठ्यपुस्तक वितरण, साइकिल योजना और आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी पात्र छात्र-छात्राओं को समय पर योजनाओं का लाभ मिले और कोई भी बच्चा वंचित न रहे। साथ ही 16 जून से शुरू होने वाली कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए।

बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कलेक्टर ने जिले के जर्जर स्कूल भवनों का एक सप्ताह के भीतर सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी खस्ताहाल भवन में कक्षाएं संचालित नहीं की जाएंगी। इसके अलावा नव-निर्मित बालिका शौचालयों की गुणवत्ता जांच कराने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में छात्रों को आधुनिक विज्ञान से जोड़ने के लिए उत्कृष्ट विद्यालय देवसर और मॉडल स्कूल चितरंगी में टेलीस्कोप स्थापित करने की तैयारियां तेज करने तथा उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आईआईटी और एम्स जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment