होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

चलती ट्रेन में लूट का विरोध पड़ा भारी, यात्री को बदमाशों ने मारी गोली

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, June 12, 2026 8:45 AM

बिहार। खगड़िया जिले में चलती ट्रेन में लूटपाट का विरोध करना एक यात्री को भारी पड़ गया। बदलाघाट रेलवे स्टेशन के पास हथियारबंद बदमाशों ने अमृतसर-नरपतगंज जनसाधारण एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री देव कुमार गुंजन को गोली मार दी।

खगड़िया जिले में गुरुवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चलती ट्रेन में लूटपाट का विरोध करने पर हथियारबंद बदमाशों ने एक यात्री को गोली मार दी। घटना बदलाघाट रेलवे स्टेशन के पास अमृतसर-नरपतगंज जनसाधारण एक्सप्रेस (14604) में हुई। घायल यात्री की पहचान झारखंड निवासी 37 वर्षीय देव कुमार गुंजन के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी के साथ सुपौल जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन में घुसे बदमाशों ने यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। जब गुंजन ने अपना सामान और कीमती वस्तुएं बचाने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस बदलाघाट स्टेशन पहुंची और घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेगूसराय रेफर कर दिया गया। मानसी रेल थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर रेल यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment