होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या, सोते समय उतारा मौत के घाट।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, June 12, 2026 8:53 AM

फतेहपुर। जिले के आनंदपुर गांव में जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जाफरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात घर में सो रहे 70 वर्षीय नक्कीलाल की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई।

जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र स्थित आनंदपुर गांव में एक बुजुर्ग की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। बुधवार रात घर में सो रहे करीब 70 वर्षीय नक्कीलाल की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार और भारी वस्तु से हमला कर हत्या कर दी। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में शव पर धारदार हथियार और वजनदार वस्तु से वार किए जाने के निशान मिले हैं। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मृतक के परिजनों ने हत्या के पीछे पुराना जमीन विवाद बताया है। परिजनों के अनुसार परिवार के कुछ हिस्सेदारों के बीच भूमि को लेकर सिविल न्यायालय में मामला लंबित है और इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और मामले की जांच जारी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment