होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, June 14, 2026 8:56 AM

बागपत। जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, बड़ौत थाना क्षेत्र के नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी किसान सचिन डागर (34) की शनिवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सचिन की पत्नी रचना ने पड़ोसियों को फोन कर बताया था कि उसके पति की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। हालांकि, सचिन के गले पर चोट के निशान देखकर परिजनों और ग्रामीणों को हत्या की आशंका हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक युवक शुक्रवार रात करीब 10:27 बजे रचना के घर में प्रवेश करता और शनिवार तड़के करीब 3:27 बजे बाहर निकलता दिखाई दिया।  पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि रचना की इंस्टाग्राम के माध्यम से रंछाड़ गांव निवासी सोनू से दोस्ती हुई थी। सोनू ने खुद को नौसेना का जवान बताया था। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे, जिसका सचिन विरोध करता था। पूछताछ में रचना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वारदात से पहले उसने पति को खीर में 5-6 नशीली गोलियां मिलाकर खिलाई थीं। जब सचिन बेहोशी की हालत में था, तब रचना और उसके प्रेमी सोनू ने मिलकर उसका गला घोंट दिया। दो चिकित्सकों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में भी गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और फरार प्रेमी की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment