मनोरंजन डेस्क। टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री Surbhi Jyoti और उनके पति Sumit Suri के घर खुशियों ने दस्तक दी है। सुरभि ज्योति ने 13 जून 2026 को एक बेटी को जन्म दिया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की।
सुरभि ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “बेटी हुई है… 13 जून 2026… प्यार, सुरभि और सुमित।” इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमारी बेटी आ गई है। हमारा दिल प्यार और शुक्रगुज़ारी से भरा है।” जैसे ही यह खुशखबरी सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। टीवी जगत की कई हस्तियों ने नए माता-पिता को शुभकामनाएं दीं। अभिनेत्री Aashka Goradia ने कमेंट कर बधाई दी, वहीं Kishwer Merchant ने भी खुशी जाहिर करते हुए दोनों को शुभकामनाएं दीं। हाल ही में सुरभि ने अपने जन्मदिन के मौके पर बेबी शॉवर का आयोजन किया था, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। उन्होंने उस खास दिन की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था, “मैं और मेरे अंदर पल रहे नन्हे बच्चे का जश्न।” गौरतलब है कि सुरभि ज्योति ने फरवरी 2026 में अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने पति सुमित सूरी के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा कर बताया था कि उनके जीवन का सबसे बड़ा एडवेंचर शुरू होने वाला है और जून में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। बता दें कि सुरभि ज्योति और सुमित सूरी ने अक्टूबर 2024 में शादी की थी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद दोनों अब एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। फैंस और सेलेब्स लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं।
