होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: पिता-पुत्री की मौत, कई घायल।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, June 14, 2026 11:39 AM

अमरोहा। गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में पंजाब के मोहाली निवासी पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब मनोना धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक मैजिक पिकअप वाहन सैदनगली थाना क्षेत्र के तरारा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।

गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब के मोहाली निवासी पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, मनोना धाम से दर्शन कर चंडीगढ़ लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक मैजिक पिकअप वाहन सैदनगली थाना क्षेत्र के तरारा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पलटने के बाद सड़क पर गिरे यात्रियों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन नहीं देख सके और कई वाहन आपस में टकरा गए, जिससे दुर्घटना और भी गंभीर हो गई। हादसे में मोहाली निवासी 30 वर्षीय लक्ष्मण और उनकी पुत्री आशा की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं सरिता, दीपक, दीपिका, राहुल, परी, नैतिक और खुशप्रीत समेत कई लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना की चपेट में एक टेंपो ट्रैवलर भी आ गया, जिसमें मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के श्रद्धालु सवार थे। वे अयोध्या से हरिद्वार जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर एक्सप्रेस-वे पर यातायात व्यवस्था बहाल कर दी गई है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment