होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में 18 जून को लगेगा नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर, विशेषज्ञ करेंगे स्वास्थ्य परीक्षण

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, June 14, 2026 11:56 AM

सिंगरौली। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनएससी), जयंत के तत्वावधान में 18 जून (गुरुवार) को नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में कैंसर संबंधी लक्षणों की जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

स्थानीय नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनएससी), जयंत द्वारा आगामी 18 जून 2026 (गुरुवार) को नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में Medanta Hospital के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम कैंसर से संबंधित विभिन्न लक्षणों के आधार पर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। शिविर का उद्देश्य कैंसर के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा शुरुआती स्तर पर बीमारी की पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित करना है। इस नि:शुल्क शिविर में आसपास के क्षेत्रों के नागरिक भाग लेकर विशेषज्ञों से स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। चिकित्सकों द्वारा कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों, बचाव और उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी। एनसीएल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि एनसीएल द्वारा समय-समय पर स्थानीय समुदाय के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विभिन्न चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment