सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बरका चौकी के गजरहिया गांव में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के प्रयास में एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी और उसे करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया।
जिले के सरई थाना क्षेत्र की बरका चौकी अंतर्गत गजरहिया गांव में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, ओवरटेक करने के दौरान एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी और उसे करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार लगभग आधा दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल गन्नई गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी वाहनों के जरिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
