होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

नदी में डूबने से 2 सगे भाई-बहन समेत 3 बच्चों की मौत।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, June 15, 2026 9:36 AM

बांदा। जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र स्थित चंद्रावल नदी में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में नहाने गए 2 सगे भाई-बहन समेत 3 किशोर गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 2 सगे भाई-बहन समेत 3 किशोरों की चंद्रावल नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरी कला गांव के पास की है, जहां तीनों बच्चे नहाने के लिए नदी में गए थे। पुलिस के अनुसार, नहाते समय बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। मृतकों की पहचान गौरी कला गांव निवासी रामशंकर विश्वकर्मा की पुत्री माधुरी (14), पुत्र अंशु (10) तथा कानपुर नगर के घाटमपुर निवासी प्रतीक (13) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद तीनों बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment