होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

कमर्जी थाना प्रभारी पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, June 15, 2026 11:57 AM

सीधी। जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली गंभीर घटना सामने आई है। थाना परिसर से महज 100 मीटर दूर नाली निर्माण को लेकर हुए विवाद में सड़क जाम हटाने पहुंचे कमर्जी थाना प्रभारी इंद्राज सिंह पर उपद्रवियों ने टांगी और हंसिए से जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में टीआई इंद्राज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र में रविवार को कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली गंभीर घटना सामने आई। थाना परिसर से लगभग 100 मीटर दूर नाली निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के कारण सड़क जाम हटाने पहुंचे थाना प्रभारी (टीआई) इंद्राज सिंह पर उपद्रवियों ने टांगी (कुल्हाड़ी) और हंसिए से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में टीआई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था, जिसके चलते सड़क जाम की स्थिति बन गई थी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment