होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

गूगल मैप ने भटकाया, नाले में फंसी कार; 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद 5 लोगों की जान बची

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, June 16, 2026 10:49 AM

हापुड़। जिले में गूगल मैप के निर्देशों का पालन करते हुए एक परिवार की कार गहरे नाले में जा फंसी। कार में महिलाओं और बच्चों समेत पांच लोग सवार थे। हादसा उस समय हुआ जब परिवार मेरठ जा रहा था और बंद सड़क के कारण गूगल मैप द्वारा बताए गए वैकल्पिक मार्ग पर मुड़ गया।

जिले मे गूगल मैप के निर्देशों का पालन करना एक परिवार के लिए भारी पड़ गया। ग्रेटर नोएडा के दादरी निवासी साहिल अपने परिवार के साथ मेरठ के किठौर जा रहे थे। रास्ते में सड़क बंद होने पर उन्होंने गूगल मैप द्वारा बताए गए वैकल्पिक मार्ग का चयन किया, लेकिन अंधेरे और जलभराव के कारण उनकी कार सड़क किनारे स्थित गहरे नाले में जा गिरी। हादसे के बाद कार की इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली खराब हो गई और वाहन के दरवाजे लॉक हो गए, जिससे महिलाओं और बच्चों सहित परिवार के पांच सदस्य कार में फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अधिकारियों के अनुसार, खराब दृश्यता और जलभराव के कारण परिवार को नाला दिखाई नहीं दिया। सुरक्षित बचाए गए लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम का आभार व्यक्त किया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment