होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जनसुनवाई में पहुंचे 383 आवेदन, कलेक्टर ने कई मामलों का कराया तत्काल निराकरण

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, June 17, 2026 5:32 AM

सिंगरौली। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर गौरव बैनल ने स्वयं उपस्थित होकर 383 आवेदनों की सुनवाई की और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया।

जनसुनवाई में सबसे अधिक शिकायतें विद्युत व्यवस्था से संबंधित रहीं। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को बिजली आपूर्ति और रखरखाव कार्यों में सुधार लाने तथा समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं विस्थापन से जुड़े मामलों पर भी गंभीरता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई आमजन और प्रशासन के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे, अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर अखिलेश सिंह, एसडीएम सुरेश जाधव, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment