होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

सिंगरौली में खरीफ फसलों के लिए खाद का पर्याप्त भंडार, किसानों को नहीं होगी परेशानी

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, June 18, 2026 5:36 AM

सिंगरौली। खरीफ फसलों की बुआई को देखते हुए जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। कृषि विभाग के अनुसार वर्तमान में जिले में 9161 मीट्रिक टन उर्वरक का स्टॉक मौजूद है, जिसमें 7109 मीट्रिक टन यूरिया, 2052 मीट्रिक टन एनपीके (कॉम्प्लेक्स) और 44 मीट्रिक टन एसएसपी शामिल है।

खरीफ सीजन को देखते हुए जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। कृषि विभाग के अनुसार वर्तमान में जिले में कुल 9161 मीट्रिक टन उर्वरक का स्टॉक उपलब्ध है, जिसमें 7109 मीट्रिक टन यूरिया, 2052 मीट्रिक टन एनपीके (कॉम्प्लेक्स) और 44 मीट्रिक टन एसएसपी शामिल है। विभाग ने बताया कि यह स्टॉक सहकारी समितियों, डबल लॉक केंद्रों और निजी विक्रेताओं के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। 1 अप्रैल से 16 जून तक किसानों को 1378 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका है, जिसमें 715 मीट्रिक टन यूरिया, 439 मीट्रिक टन एनपीके और 224 मीट्रिक टन डीएपी शामिल है। कृषि विभाग के मुताबिक खरीफ सीजन में अब तक जिले को कुल 10539 मीट्रिक टन उर्वरक प्राप्त हो चुका है। विभाग ने दावा किया है कि जिले में खाद की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है तथा किसानों को किसी प्रकार की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment