होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ₹10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, June 18, 2026 7:23 AM

सिंगरौली। जियावन पुलिस ने सस्ता सोना दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य सरगना एवं ₹10 हजार के इनामी फरार आरोपी बलवान पारधी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. के निर्देशन में की गई।

जिले के जियावन पुलिस ने सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर लोगों से नकदी हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ₹10 हजार के इनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी बलवान पारधी (26) निवासी बूढ़ा, थाना रीठी, जिला कटनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार 25 फरवरी को जियावन थाना क्षेत्र में लूट की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने फरियादियों को बाजार मूल्य से कम कीमत पर सोना दिलाने का लालच दिया था। भरोसा जीतने के लिए पहले ज्वेलर्स की दुकान पर सोने का टुकड़ा भी जांच कराया गया। इसके बाद आरोपियों ने फरियादियों को झुरही के जंगल में बुलाकर उनसे नकदी ले ली और बिना सोना दिए फरार हो गए। मामले में पुलिस पहले ही आरोपी अनिल सिंह निवासी कचनी और शिवमंगल सिंह निवासी गनियारी को गिरफ्तार कर चुकी थी। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार चल रहे गिरोह के मास्टरमाइंड बलवान पारधी को भी दबोच लिया गया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment