होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

चंबा में दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, तीन सगे भाइयों समेत 7 की मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, June 18, 2026 9:36 AM

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बुधवार देर रात एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से तीन सगे भाइयों समेत सात लोगों की मौत हो गई। हादसा चुराह विधानसभा क्षेत्र के छत्रुंड के पास उस समय हुआ, जब महल गांव के निवासी एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे।

जिले के चुराह क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन सगे भाइयों समेत सात लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महल गांव के लोगों को लेकर जा रहा वाहन छत्रुंड के पास अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चुन्नी लाल, देवी लाल, मोती राम, बबली देवी, अनीता कुमारी, कुंता देवी और मनोहर लाल की मौके पर ही मौत हो गई। सभी लोग एक धार्मिक कार्यक्रम और मुंडन संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी शवों को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री  ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment