होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

रिलायंस कोल माइंस में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरा डंपर, ऑपरेटर की मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, June 19, 2026 6:44 AM

सिंगरौली। जिले के मुहेर स्थित रिलायंस कोल माइंस में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में डंपर ऑपरेटर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात करीब 2 बजे डंपर अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा, जिससे वाहन चला रहे ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई।

मुहेर स्थित रिलायंस कोल माइंस में गुरुवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे ने खदान क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। ड्यूटी के दौरान एक डंपर अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसे चला रहे ऑपरेटर देवेंद्र यादव की मौत हो गई। मृतक खदान में ड्यूटी पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि डंपर संचालन के दौरान अचानक वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद ऑपरेटर वाहन के साथ नीचे फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही रिलायंस कोल माइंस की सुरक्षा टीम, खदान प्रबंधन के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया, लेकिन खदान की अत्यधिक गहराई और विषम परिस्थितियों के कारण बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम ने देवेंद्र यादव के शव को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए टाइम ऑफिस के पास रखा गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जाएगी। नवानगर थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं खदान प्रबंधन भी हादसे के कारणों की पड़ताल कर रहा है। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी, सुरक्षा मानकों में चूक अथवा अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस और खदान प्रबंधन की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment