होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

प्रेग्नेंट नहीं हैं युविका चौधरी, शूटिंग के लिए अपनाया था बेबी बंप लुक

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, June 19, 2026 9:57 AM

मनोरंजन डेस्क। अभिनेत्री युविका चौधरी के एक बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। अपने हालिया व्लॉग में युविका ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं प्रेग्नेंट हो गई हूं”, जिसके बाद फैंस के बीच उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ी युविका चौधरी और प्रिंस नरूला एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में युविका चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं प्रेग्नेंट हो गई हूं।” उनके इस बयान के बाद फैंस के बीच दूसरी बार मां बनने की खबरों को लेकर अटकलें शुरू हो गईं। दरअसल, अपने व्लॉग में शूटिंग सेट पर पहुंची युविका ने मजाक करते हुए यह बात कही थी। वीडियो में उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा था, जिससे कई लोगों ने इसे सच मान लिया। हालांकि बाद में साफ हो गया कि युविका वास्तव में प्रेग्नेंट नहीं हैं। जानकारी के अनुसार, युविका इन दिनों एक शूटिंग प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं, जिसमें वह एक गर्भवती महिला का किरदार निभा रही हैं। इसी भूमिका के लिए उन्होंने प्रेग्नेंसी लुक अपनाया था। उनके इस लुक को देखकर सोशल मीडिया पर दूसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैल गईं। बता दें कि युविका और प्रिंस की प्रेम कहानी की शुरुआत लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस से हुई थी। शो के दौरान दोनों करीब आए और बाद में प्रिंस ने युविका को प्रपोज किया। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने वर्ष 2018 में शादी कर ली थी। आज भी यह जोड़ी टीवी जगत की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment